Advertisement

बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन में मनाई जा रही है गणेश पूजा महोत्सव

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। न्यू रूप दर्शनी क्लब की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन वाहन पार्किंग मैदान में गणेश पूजा महोत्सव धूम धाम के साथ मनाई जा रही है।

यहां पूजा का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया। पुजारी आचार्य महेश पांडेय मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कर रहे है। वही विघ्नहर्ता श्रीगणेश के प्रतिमा का दर्शन व पूजा करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है।

आयोजन कर्ता सह पूजा कमिटी के अध्यक्ष गब्बर राम, सचिव दीपक राम, कोषाध्यक्ष रौशन बरनवाल एवं गणेश ठाकुर ने 8 सितंबर को बताया कि पूजा के दौरान बच्चो के लिए नृत्य व संगीत प्रतियोगिता सहित अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही आगामी 10 सितंबर की रात्रि माता का जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कहा गया कि प्रतिमा का विसर्जन आगामी 11 सितम्बर को किया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष गब्बर राम, उपाध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद, धर्मेंद्र पासवान, सचिव दीपक राम, उप सचिव सचिन करमाली, कोषाध्यक्ष रौशन बरनवाल, गणेश ठाकुर, लक्ष्मण गुप्ता, अभय साव, सूरज ठाकुर, सूखे सिंह, अभिषेक कुमार, बिनोद ठाकुर, संतोष गुप्ता, मनोज कुमार आदि गणेश पूजा करवाने में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *