Advertisement

जीजा व् भांजा पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बीते दिनों ससुराल आये जीजा तथा भांजा के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी अशोक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट जेल भेज दिया।

मालूम हो कि, बोकारो जिला के हद में गोमियां थाना क्षेत्र के पंडरिया रहिवासी किशुन यादव ने तेनुघाट ओपी में एक आवेदन देकर अपने साला और सरहज पर जान से मारने का आरोप लगाया था।

बताया जाता है कि बीते 4 सितंबर को पीड़ित किशुन यादव जब अपने बच्चों के साथ अपनी पत्नी को लाने के लिए अपने ससुराल पेटरवार प्रखंड के हद में घरवाटांड़ गया था। इसी बीच उसे पीछे से महेश यादव एवं संतोष यादव पकड़ लिया और बोला कि जान से मार दो। जिसके कहने पर अशोक यादव उसके माथा पर दो बार कुल्हाड़ी से प्रहार किया।

जब उसका पुत्र धीरज यादव पिता को चोटिल देख कर बीच बचाव करने आया तो अशोक यादव की पत्नी ने भी अपने भगिना (भांजा) धीरज पर भी चिलोही (सब्जी काटने वाले औजार) से प्रहार कर उसे भी जख्मी कर दिया।

घायल किशुन यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पेटरवार प्रखंड के हद में घरवाटांड में आज से 17 वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ दांपत्य जीवन सुख शांति से बीता रहा था। उसके तीन पुत्र है।

बताया कि बीते दो माह पूर्व उसकी पत्नी से मामूली बात पर अनबन हो गया था, जिसके कारण रूठ कर अपने मायके घरवाटांड़ आ गई थी। उसी को मनाने सब परिवार आए थे। परंतु यहां उसके तथा उसके पुत्र के साथ मारपीट किया गया।

इस बारे में तेनुघाट ओपी में बीते 5 सितंबर को कांड क्रमांक-135/24 भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2), 115(2), 109, 351(2), 3/5 के तहत मामला दर्ज किया गया। ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने 8 सितंबर को बताया कि इस मामले में पुलिस तफ्तीस के बाद एक आरोपी अशोक यादव की गिरफ्तारी की गयी है। मामले की छानबीन चल रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *