Advertisement

खुद को हराने के लिए मोदी सक्षम हैं : पाटिल

मुंबई। मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से राकांपा-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार संजय दीना पाटिल (भाऊ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा है कि हम लोगों की क्या विसात है, जबकि मोदी सेठ अपने आप को हराने के लिए स्वयं सक्षम हैं। भाऊ ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान घाटकोपर में पदयात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है और वे मोदी सरकार के जन विरोधी निर्णयों के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके पहले मंगलवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने गोवंडी में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान राकांपा-कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के प्रत्याशी संजय दीना पाटिल के लिए वोट मांगे। पवार ने कहा कि पांच सालों में इस सरकार ने क्या किया? किसान परेशान हैं, नोटबंदी करके देश को आर्थिक संकट में डाल दिया, जीएसटी से कारोबार ठप्प कर दिया, देश को बर्बाद कर दिया है।
इन जैसों के हाथों में फिर हुकूमत देने से पहले हमें सोचना पड़ेगा।

इसलिए हमने यहां संजय दीना पाटिल जैसा युवा प्रत्याशी दिया है। पवार ने भोपाल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवारी दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आज उसी प्रज्ञा सिंह को भाजपा द्वारा टिकट दिया है। अब यह आरोपी हमारे पुलिस अफसर के बारे में भलाबुरा कह रही है। मोदी उस आरोपी का समर्थन कर रहे हैं। यह लोग जब वोट मांगने आये तो इन लोगों को दरवारे पर भी मत खड़ा करें। दूसरी ओर, मुंबई महानगरपालिका की नगरसेविका राखी जाधव ने भी भाऊ के समर्थन में जन समर्थन जुटाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *