प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। ओड़िशा कमाने गये तुलबुल के प्रवासी मजदूर की बीते दिनों मौत हो गयी। प्रवासी मजदूर का शव उसके पैतृक घर पहुंचते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। मुआवजा के तौर पर दो लाख रुपये पर सहमति बनी।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में तुलबुल रहिवासी प्रवासी मजदूर 45 वर्षीय विनोद प्रजापति ओड़िशा में साड़म के रिशु जैन के यहाँ मुंशी का कार्य करते थे।
परिजनों को पता चला कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। किसी तरह बीते 5 सितंबर को अनिल प्रजापति एवं उसके परिजन उड़ीसा पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा कि विनोद की मृत्यु हो चुकी है। उसका शव धीरे-धीरे खराब होने लगा है। वहां से उन्होंने किसी तरह उसके शव को 7 सितंबर को तुलबुल लाया। यह बात गांव में जंगल में लगे आग की तरह फैल गई।
बताया जाता है कि शव पहुंचने के बाद मृतक के परिजन व् रहिवासी मुआवजे की मांग को लेकर साड़म रिशु जैन के यहां पहुंचे। इसकी अगुवाई समाजसेवी महादेव प्रजापति एवं फिकरू साव ने की। यहां दो लाख रुपये पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की सहमति बनी। मृतक के दो बेटी एवं दो बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
![]()













Leave a Reply