Advertisement

वैष्णवी विहार रहिवासी भाजपा खूंटी प्रभारी के घर में घुसा चोर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (झारखंड)। चोर किसी को नहीं पहचानते है। चाहे आम हो या खास। वे बारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते है।

जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची के हद में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तुपुदाना स्थित वैष्णवी विहार रहिवासी सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा खूंटी जिला प्रभारी किशोर प्रसाद के घर में घुसकर चोरों ने घरेलू समानों पर हाथ की सफाई कर दी।

इस संबंध में भाजपा नेता किशोर ने बताया कि वैष्णवी विहार स्थित रोड नम्बर बारह उनके आवास से चोरो ने काँसा वर्तन, पीतल वर्तन, सीसीटीवी सेट, गैस चूल्हा, इन्वटर, बैटरी, सीसीटीवी डीबीआर एवं कैमरा सहित अन्य समानों को लेकर चंपत हो गये।

ज्ञात हो कि, इससे पूर्व भी उनके आवास से तीन बार चोरी की घटना घटित हो चुकी है। बहरहाल पुलिसिया जाँच की उन्होने माँग की है। बताया जाता है कि वैष्णवी विहार क्षेत्र में पुलिस की गिरफ्त से दूर आए दिन घरेलू समानों की चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। शांत घर व गृह स्वामी के नहीं रहने पर चोर घटना को अंजाम दे चंपत हो जाते है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *