Advertisement

श्रीशिव स्वास्थ्य व शिक्षा सेवा ट्रस्ट ने शिक्षक दिवस पर मेघावी छात्रों को किया सम्मानित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पलामु पंचायत के आदिवासी बहुल गांव छोटकी कुड़ी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय व् नव प्राथमिक विद्यालय मांझी टोला में 5 सितंबर को श्रीशिव स्वास्थ्य व शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पुर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी जोधन नायक ने शिक्षक दिवस व पुर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन की जीवनी को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। ट्रस्ट के संस्थापक सह सचिव भुनेश्वर प्रसाद साहू ने कहा कि ट्रस्ट के जरिए शिक्षा व स्वास्थ्य को सुदुरवर्ती गांवों में जन जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर भी ऊपरघाट में लगाया जाएगा।

मौके पर ट्रस्ट की ओर से सचिव भुनेश्वर साहू ने शिक्षक उमेश कुमार महतो, राज कुमार किस्कू, रीतलाल महतो, धनेश्वर महतो, राजेश कुमार सिंह, टेकलाल, राज महतो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नव प्राथमिक विद्यालय मांझी टोला के अव्वल छात्र गणेश मुर्मू व गीता कुमारी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटकी कुड़ी के सविता कुमारी व उर्मिला कुमारी को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर ट्रस्ट के कानुनी सलाहकार गणेश तिवारी, सुदामा कुमार, शंभू गुप्ता, विधालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष होपन मुर्मू, बबलू हांसदा, कमल प्रसाद महतो सहित कई गणमान्य व् छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *