एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने, विधुत सेवा शुल्क-मीटर शुल्क एवं लोड शुल्क पर रोक लगाने, 2 सौ यूनिट फ्री बिजली देने आदि मांगों को लेकर विधुत उपभोक्ताओं ने 4 सितंबर को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर में जुलूस निकाला।
बड़ी संख्या में विधुत उपभोक्ताओं ने इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले ताजपुर बाजार क्षेत्र के जनता मैदान के पास इकट्ठा होकर कथित रूप से तेज चलने वाला प्रीपेड मीटर पर रोक लगाओ, इलेक्ट्रीक शुल्क-मीटर शुल्क, लोड शुल्क पर रोक लगाने, सबसे गरीब राज्य में सबसे महंगा बिजली क्यों- बिहार सरकार जबाब दो आदि नारे लगाते हुए जनता मैदान से जुलूस निकाला जो गुदरी रोड एनएच 28 रोड होते हुए नेशनल हाईवे पेट्रोल पंप तक भ्रमण करते हुए पुनः जनता मैदान पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष मो. एजाज ने किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विधुत सुधार संघर्ष मोर्चा समस्तीपुर जिला संयोजक सह भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रीपेड मीटर तेज चलने की खबर लगातार आ रही है।
उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता डीजिटल मीटर का 250-300 रूपये का बिल आता था, डीजिटल मीटर लगते ही उनका बिल 5 सौ रूपये आने लगा। यह सत्यापित जानकारी है कि एक किलोवाट लोड का प्रीपेड मीटर का इलेक्ट्रीक बिल एवं मीटर रेंट 10 रूपये हैं। स्वभाविक है कि महीने का 3 सौ और साल का 36 सौ रूपये बिना बिजली जलाये ही विभाग वसूलती है। यह जनता की गाढ़ी कमाई की लूट है। इस लूट का विरोध किया जाना चाहिए।
आरवाईए के जिला सचिव आसिफ होदा ने कहा कि सबसे गरीब राज्य में सबसे महंगी बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं का शोषण है। उन्होंने आश्चर्य भरे लिहजे में कहा कि आखिर प्रीपेड मीटर में अंदरुनी क्या गड़बड़ी है कि विभाग सरकारी विभाग, कार्यालय, अधिकारियों के आवास आदि जगहों पर प्रीपेड मीटर नहीं लगा रही है।
उन्होंने प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, प्रतिदिन 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की गारंटी करने, दिल्ली की तर्ज पर 2 सौ यूनिट फ्री बिजली देने, मीटर रेंट, लोड चार्ज समेत अतिरिक्त चार्ज वापस लेने, जबरदस्ती प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगाने, प्रीपेड मीटर का बिल देने की व्यवस्था करने की मांग की, अन्यथा आंदोलनरत जनता के साथ मिलकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
मौके पर शंकर महतो, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, मो. अबु बकर, मो. कयूम, बिरजू कुमार, अरशद कमाल बबलू, परवेज कलीम सहीत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply