विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। डाक बंगला गोमियां में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में वर्तमान विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम में दोनों गणमान्य जनों ने अलग अलग स्टालो का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार 4 सितंबर को बोकारो जिला के हद में गोमियां पंचायत के डाक बंगला में गोमियां एवं पलिहारी गुरूडीह पंचायत के रहिवासियों के लिए आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपरोक्त दो पंचायत के रहिवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई स्टॉल लगाए गए थे।
जिसमें कल्याण विभाग, जेएसएलपीएस, पशुपालन विभाग, अंचल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा योजना से संबंधित स्टॉल, शिक्षा विभाग आदि के स्टॉल शामिल है। यहां रहिवासीयों द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अबूआ आवास योजना, अंचल विभाग आदि में कई आवेदन दिए गये। प्राप्त आवेदनों में से कई आवेदन का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।
वहीं संबंधित विभाग द्वारा कई आवेदन लेकर उसका जल्द समाधान करने की बात कही गई। इस दौरान गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व् पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद एवं जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज कार्यक्रम में पहुंचकर लाभुको की समस्याओं से रू-ब-रू हुए। साथ हीं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कही।

इस अवसर पर वर्तमान विधायक डॉ महतो ने कहा कि सरकार द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के सभी पंचायतों में अलग- अलग तिथियों को किया जा रहा है। इसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है।
पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा गरीबों एवं आमजनों के समस्याओं के समाधान करने के लिए तीसरी बार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
मौके पर बीडीओ महादेव महतो, मुखिया बलराम रजक, सपना कुमारी, पंसस सुशीला देवी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, यासमीन परवीन, दुलाल प्रसाद, उप मुखिया अनिल यादव, राजकुमार यादव, हेमंत यादव, अमित पासवान, रविंद्र साहु, राजू शाह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply