Advertisement

खुला मां शारदे सेवा सदन हॉस्पिटल का बंद ताला

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। महिनों से बंद बोकारो जिला के हद में स्वांग स्थित मां शारदे सेवा सदन हॉस्पिटल का ताला आखिरकार खोल दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक ने 4 सितंबर को उक्त अस्पताल का ताला खोल दिया।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित मां शारदे सेवा सदन अस्पताल को बोकारो उपायुक्त के आदेश पर 4 सितंबर की देर शाम 9 बजे तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभू कुमार ने ताला खोलकर हॉस्पिटल को आमजनों के लिए खोल दिया।

इस संबंध में डॉ शंभू कुमार ने बताया कि स्वांग स्थित मां शारदे सेवा सदन को आज उपायुक्त के आदेश पर ताला खोल दिया गया है। अब अस्पताल में सामान्य दिनों की तरह आमजनो का इलाज किया जाएगा. जानकारी के अनुसार बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने बीते 1 जून को अस्पताल में निरीक्षण के बाद कुछ कागजी खानापूर्ति नहीं।

होने के कारण उपायुक्त के आदेश पर अस्पताल को अगले आदेश तक सील कर दिया था, जिसे आज खोल दिया गया है। मौके पर डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ चंचला कुमारी, जगबंधु प्रसाद, सन्नी राम, अनिल कुमार यादव, राजेश प्रजापति, अतुल सिन्हा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *