Advertisement

महिला थाना प्रभारी ने विद्यालय में चलाया कानूनी जागरूकता अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। क्षेत्र में महिला व् बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर बीते 2 सितंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित राम रतन उच्च विद्यालय में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी बेरमो सुमन कुमारी द्वारा रामरतन उच्च विद्यालय में अपराध एवं साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया गया।

बताया जाता है कि महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी द्वारा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के बीच सामाजिक कुरूतियों यथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम का दृढ़तापूर्वक अनुपालन, नशापान, बाल विवाह, डायन प्रथा, छेड़खानी, ट्रैफिक रूल्स लक्ष्य, शिक्षा, महिलाओं से संबंधित अपराध, गुड टच- बैड टच एवं साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गयी।

वहीं पोक्सो एक्ट आदि विषयों पर भी जागरुकता प्रोग्राम चलाया गया। संबोधन के क्रम में डायल 112 एवं डायल 1930 के महत्व को भी समझाया गया तथा यातायात नियम उलंघन संबंधित वैधानिक प्रावधानों को बताया गया।

उन्होंने छात्राओं को विद्यालय जाने वाले मार्ग में होने वाली कठिनाइयों के संबंध में चर्चा की तथा ऐसे मामलों में अविलंब थाना को सूचित करने का सुझव दिया। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से भी विद्यालय में विधि-व्यवस्था या अन्य कोई संबंधित जानकारी को लेकर शीघ्र सूचित करने का अनुरोध किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *