बेरमो विधानसभा के दस पंचायत के मोर्चा प्रतिनिधि भारी संख्या में शामिल
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बेरमो विधानसभा अंतर्गत दस पंचायत का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन 3 सितंबर को आयोजित किया गया। कार्यकर्त्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सहित रहिवासी शामिल हुए।
पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत के कानीडीह स्थित विवाह मंडप में आयोजित सम्मेलन में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, विधायक प्रतिनिधि (दस पंचायत) कमलेश प्रसाद, ब्रजेश सिंह, परवेज अख्तर, अभय ठाकुर, अंगवाली उत्तरी के पंचायत अध्यक्ष गौरीनाथ कपरदार, दक्षिणी के माणिक मंडल, पिछरी उत्तरी के गणेश मिश्रा, दक्षिणी के हीरालाल रविदास, आदि।
चांदो के कुलदीप सिंह, खेतको के शमीम अंसारी, चांपी के श्रीराम हेंब्रम, गोपीन मुर्मू, चलकरी उत्तरी के अशोक मंडल, दक्षिणी के बाजूंन मुर्मू, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्षा अनिता देवी, पंचायत अध्यक्षा सुनीता देवी, आरती कुमारी, कलिका देवी, अंजु देवी, आशा देवी, बहामुनी देवी, सोनिया, नीलम, राजकुमारी आदि मंचासिन थे। यहां प्रायः सबों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के मंच पर पहुंचते ही महिला, पुरुष कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। अपने स्तर पर विधायक ने महिला, पुरुष कार्यकर्ताओं से अलग अलग रूबरू हुए।
इस अवसर पर विधायक कुमार जयमंगल ने अपने संबोधन में कहा कि पूरी ताकत झोंककर इस बार भी पार्टी को जीत दिलाने का कार्य सबों को करना है। ज्ञात हो कि पार्टी से जुड़े हर मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमे महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही।

विधायक ने मंच से अपने कार्यकाल में किए गये विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि विकास के नाम पर कोई मेरे सामने टिक नही सकता। इस मौके पर उपस्थित सबों ने सामूहिक भोजन का भी लुफ्त उठाया।
![]()













Leave a Reply