एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यसमिति बैठक 3 सितंबर को आयोजित किया गया। बैठक में दुर्गा आईएएस अकादमी के चेयरमैन नीरज कश्यप ने पार्टी के बोकारो ज़िलाध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा का दामन थामा। उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने दी।
उन्होंने बताया कि उक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो विधायक बिरंची नारायण, प्रदेश के पूर्व महामंत्री एवं भाजपा बोकारो जिला प्रभारी बिनय लाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व् पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह एवं भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मौक़े पर नीरज कश्यप ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान देने और उनके हाथों को मज़बूती प्रदान करने हेतु वे भाजपा से जुड़ रहे हैं।उन्होंने झारखंड में मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार की विफ़लताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आईएनडीआई गठबंधन ने प्रदेश के युवा के साथ जो अत्याचार कर रही है यह बिलकुल असहनीय है।
वे अपने समर्थकों के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन का सूपड़ा साफ़ करने का काम करेंगे। साथ हीं भाजपा को प्रदेश सहित बोकारो जिले में मजबूती प्रदान करेंगे।
![]()













Leave a Reply