Advertisement

रोमन कैथोलिक चर्च में मनाया गया संत मोनिका दिवस

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में एक सितंबर को संत मोनिका दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मां की भूमिका में चर्चित संत मोनिका के त्याग एवं तपस्या की चर्चा की गई। उनके द्वारा मानव में अच्छे कार्यों को करने व समाज के उत्थान के प्रति प्रेरणादायक विचारों पर चर्चा की गई।

यहां सहायक पल्ली पुरोहित वाल्टर बाला के द्वारा अनुष्ठान कराया गया। इस अवसर पर गुवा के प्रचारक राजू समद, अल्बर्ट डांहगा, ओलिवर तिर्की, दीपिका लकड़ा, सबीना तिर्की, एल्ली सभा केराई व अन्य कई उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *