रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड में बीते दिनों कई क्षेत्रीय दलों के गठबंधन से जनमत बनाया गया। जनमत ने दस उम्मीदवार की पहली सूची एक सितंबर को जारी की।
दस राजनीतिक दल का गठबंधन झारखंड नवनिर्माण महासभा तीसरा विकल्प जनमत की महत्वपुर्ण बैठक झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित गोकुल मैरिज हाल आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पुर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
बैठक में जनमत का प्रस्तावित मुख्यमंत्री के रूप में किया गया। बताया जाता है कि जनमत का प्रस्तावित मुख्यमंत्री सूर्य सिंह बेसरा के नाम को सभी उपस्थित जनों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
बैठक में प्रधान केंद्रीय प्रवक्ता इमाम सफी, पलामू प्रमंडल प्रवक्ता आसूतोष सिंह चेरो, कोल्हान प्रवक्ता माधवेंद्र मेहता, दक्षिण छोटानागपुर प्रवक्ता अनुपमा विश्वकर्मा तथा संथाल परगना का प्रवक्ता प्रेमचंद किस्कु को बनाया गया।
जनमत द्वारा बैठक में पहली सूची जारी किया गया। जनमत ने झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की जिसमें सभी दस घटक दल के एक-एक प्रत्याशी होगें।
जनमत के केंद्रीय प्रवक्ता इमाम सफी के अनुसार घाटशीला विधानसभा से झारखंड पीपुल्स पार्टी के सूर्य सिंह बेसरा, इंचागढ से भागीदारी पार्टी के श्याम बिहारी प्रजापति, डुमरी से राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के मोलाना मोबिन रिजवी, डाल्टनगंज से अखिल भारतीय मानव सेवा दल के शिव प्रसाद अग्रवाल, आदि।
गोमियां से बहुजन मुक्ति पार्टी के मुरलीधर राम, खिजरी से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अम्बेडकर) के प्रितम लोहरा, जमशेदपुर पश्चिम से आदर्स संग्राम पार्टी के रंजीत दास, धनबाद से लोक जन समाज पार्टी के चंद्र शेखर पाठक, खूंटी से झारखंड पार्टी (होरो) के अलेस्टर बोदरा तथा सरायकेला से झारखंड मुक्ति के तिलक मार्डी चुनाव लडेंगे।
सफी द्वारा बताया गया कि आगामी 23 सितंबर को जसपुर में मंडलीय विकल्प यात्रा महासभा, 24 सितंबर को दुमका, 25 सितंबर को धनबाद, 27 सितंबर को घाटशीला, 29 सितंबर को पलामू व् 30 सितंबर को रांची में आयोजित होगी।
![]()













Leave a Reply