Advertisement

के. बी. कॉलेज में नूतन छात्र अभिनंदन सह विदाई समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह के. बी. कॉलेज बेरमो के जंतु शास्त्र विज्ञान विभाग में 31 अगस्त को नूतन छात्र अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कॉलेज के जंतु शास्त्र विज्ञान विभाग द्वारा नूतन छात्र अभिनंदन सह विदाई समारोह का उद्घाटन प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने सेमेस्टर छह के छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ हीं नव नामांकित छात्र छात्राओं को पठन पाठन का महत्त्व बताते हुए नियमित उपस्थिति के साथ अनुशासन का पालन करने की नसीहत दी।

जंतु शास्त्र विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने छात्र छात्राओं को आगे के सफलतम सफर के लिए कई टिप्स बतलाए। छात्र छात्राओं के सुखद भावी जीवन यात्रा के लिए शुभ कामनाएं दी। साथ ही जंतु शास्त्र विज्ञान की वर्तमान उपयोगिता और महत्त्व पर प्रकाश डाला।

उक्त कार्यक्रम में पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इनमें रमेशा फातिमा, सपना कुमारी, ईस्टर अंजली, प्रज्ञा कुमारी, रिभा कुमारी, रिचा कुमारी आदि को प्रमाण पत्र व् मेडल देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने की।

इस अवसर पर छात्रों को आर्शीवचन देने वालों मे डॉ साजन भारती, डॉ मधुरा केरकेट्टा, प्रो. संजय कुमार दास, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, बालेश्वर यादव समेत जंतु शास्त्र विभाग के सभी सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *