Advertisement

वर्तमान समय में बच्चियों एवं महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट आवश्यक-निभा

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सारण अकैडमी प्लस टू उच्च विद्यालय छपरा सदर में करियर काउंसलिंग सप्ताह के तहत 31 अगस्त को बाल सभा सह सखी वार्ता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ सारण एवं महिला पुलिस हेल्प डेस्क सारण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी द्वारा बच्चियों को स्किल डेवलपमेंट के संबंध में महिला विकास निगम के द्वारा चलाए जा रहे बहुत से स्किल सेंटर्स के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। मिशन समन्वयक निभा ने इस अवसर पर बताया कि स्किल डेवलपमेंट वर्तमान समय में बच्चियों एवं महिलाओं के लिए अत्यंत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट सेंटर से जुड़कर बच्चियां अपने आप को सशक्त बना सकती है।

साथ हीं अपने पैरों पर खड़ा होने का सपना पूरा कर सकती हैं।उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चलाए जाने वाले कौशल विकास केंद्र के संबंध में सभी बच्चियों को जानकारी दी गई। बच्चियों को कहा गया कि अगर वे किसी भी तरह का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहती हैं तो वे जिला हब एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं तथा इसका लाभ उठा सकती है।

केंद्र प्रशासक मधुबाला द्वारा इस कार्यक्रम में बच्चियों को गुड टच और बैड टच (अच्छे एवं बुरे स्पर्श) 181, वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली अन्य सुविधाओं इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। लैंगिक विशेषज्ञ ऋषिकेश कुमार सिंह ने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।म

हिलाओं एवं बच्चियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना, पोशाक योजना, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना, इंदिरा आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम आदि के बारे में विस्तृत रूप से बच्चियों को जानकारी दी गई।

फेसका फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया तथा अपने विचार बच्चियों के समक्ष रखे। उक्त कार्यक्रम में सारण एकेडमी प्लस टू उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। साथ ही कंचन बाला का इसमें विशेष रूप से सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *