एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह स्थित क्षेत्रीय भंडार में 30 अगस्त को जनता मजदूर संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दूसरे यूनियन को छोड़कर नौ कामगारों ने जमसं की सदस्यता ग्रहण की।
जमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में यूनियन को सशक्त बनाने, आपसी एकता बनाए रखने तथा सदस्य संख्या बढ़ाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर दूसरे यूनियन से आए सदस्यों को क्षेत्रीय सचिव सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय भंडार में नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें नर बहादुर को अध्यक्ष, गोपीचंद यादव को उपाध्यक्ष, मनीष कुमार अम्बष्ट को सचिव, विनोद रविदास को सह सचिव तथा शंकर कुमार राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा बैठक में शाखा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर शब्बीर हुसैन, शैलेंद्र कुमार, चंदन कुमार मांझी, कामेश्वर मांझी, रामू मांझी, गोपाल बाउरी तथा दुर्गा चरण गोप को मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार सिंह ने की। जबकि, बैठक में उपरोक्त के अलावा दीपक रंजन, सुबोध कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply