Advertisement

क्षेत्र के बंद सभी लौह अयस्क खदान का खुलना अनिवार्य है-किशोर प्रसाद

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा खूंटी जिला प्रभारी किशोर प्रसाद द्वारा 29 अगस्त को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा का दौरा किया गया।

गुवा दौरे के क्रम में खूंटी जिला प्रभारी प्रसाद ने क्षेत्र के बंद सभी लौह अयस्क खदानों का खुलना अनिवार्य बताया। उन्होंने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के विभिन्न स्थानों में बंद लौह अयस्क माइंस को चालू किए जाने की मांग राज्य एवं केंद्र सरकार से की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अगर वैज्ञानिक तरीके से पश्चिम सिंहभूम व राज्य के विभिन्न स्थानों से लौह अयस्क की निकासी (माइनिंग) की जाती है, तो काफी मात्रा में लौह अयस्क का निष्कासन संभव है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा खूंटी जिला प्रभारी ने कहा कि
शाह ब्रदर्स, रामेश्वर जूट मिल, निर्मल कुमार प्रदीप कुमार, आधुनिक स्टील, मिश्रीलाल, ठाकुरानी माइंस जैसे दर्जन भर माइंस ने बेरोजगारी की समस्या की मुहर लगा दी है। क्षेत्र की सारी खदाने खोलने के लिए राज्य सरकार को निर्णय शीघ्र लेनी चाहिए।

वर्तमान झारखंड सरकार की रॉयल्टी बंद खदानों की वजह से प्रभावित हो रही है। राजस्व का नुकसान होना सरकार को आर्थिक नुकसान का संकेत है। कहा कि संपूर्ण राज्य में हजारों युवा बेरोजगार है। अरबों रुपया राजस्व सरकार के खजाने में जमा होना चाहिए था, जो वर्तमान व्यवस्था में नहीं हो रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *