Advertisement

भारतीय मजदूर संघ ने चलकरी में किया पौधारोपण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चलकरी पंचायत में भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल सीकेएस ढ़ोरी क्षेत्र की ओर से पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन एवं पौधारोपण किया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में 28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल सीकेएस ढ़ोरी क्षेत्र की ओर से पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी के पश्चात पौधारोपण किया गया।

सीसीएल जेसीसी सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने गोष्ठी में राष्ट्रीय स्तर पर भामसं द्वारा 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस मनाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। मगर भामसं 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस इसलिए मनाता है कि भारत ऋषि-मुनियों का देश है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनंत काल से ही पर्यावरण की चिंता करते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिए अनेक बलिदान दिया है। इसी कड़ी में 28 अगस्त 1730 को जोधपुर के राजा के आदेश पर उनके कर्मचारी खेजरी का पेड़ काटने आए तो अमृता देवी नामक महिला ने पेड़ से चिपक कर अपना सिर कटवाया था।

उनका अनुसरण करते हुए उनकी दो बेटियां व् 69 महिलाएं सहित 363 रहिवासियों ने बलिदान दिया था। यह घटना दर्शाती है कि हमारे पूर्वज पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपना बलिदान देने में भी नहीं हिचके थे। इसलिए भामसं 28 अगस्त को ही पर्यावरण दिवस मनाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस ढ़ोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप व संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया।

मौके पर संघ के जिला मंत्री ललन मल्लाह, सदर मोहम्मद मनीरूदीन अंसारी, कांग्रेसी नेता अशोक मंडल व निभाई मंडल, पूर्व मुखिया पंचानन मंडल, एटक नेता सुरेश शर्मा, राजेश पासवान, बिरेंद्र गुप्ता, गौतम कुमार, नुनुचंद महतो, सबरीदो मंडल, चुनीलाल केवट के अलावे काफी संख्या मे स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *