Advertisement

कार्मिक कोषांग का डीडीसी ने बैठक कर डाटा बेस तैयार करने का दिया निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सह वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग ने 27 अगस्त को विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गठित कार्मिक कोषांग की पहली बैठक की। कार्मिक कोषांग के पदाधिकारियों संग बैठक कर कर्मियों के डाटा बेस तैयार करने, कर्मियों की उपलब्धता एवं कर्मियों की आवश्यकता सहित कई बिन्दुओं पर उन्होंने विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर डीडीसी सह वरीय नोडल पदाधिकारी ने बैठक में कार्मिक कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह स्थापना उप समाहर्ता को कहा कि डाटा बेस के आधार पर सभी कार्यालयों से कर्मियों का सत्यापन कराया जाय।

इसके अलावा अगर किसी कार्यालय से कर्मी छूटे है, सेवानिवृत्त हुए हैं या स्थानांतरित हुए है उनका डाटा संबंधित कार्यालय से सत्यापन के बाद अपडेट करें। इसके अलावा डीडीसी ने कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी समेत कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *