एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी कथारा के समीप स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में 27 अगस्त को संत मदर टेरेसा की 114वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ सतीश कुमार दयाल ने द्वीप प्रज्वलित कर मदर टेरेसा के चित्र पर माल्यार्पण किया।
जयंती के अवसर पर अपने संबोधन में निदेशक डॉ दयाल ने कहा कि मदर टेरेसा ने अपने पूरे जीवन का सात दशक भारत में रहकर अपने कर्मों और निश्छल प्रेम से लाखों देशवासियों के हृदय में मां की छवि बना ली। उन्होंने बीमार, असहाय, गरीब व् निर्धन के बीच में अपनी अटूट प्रेम और सेवा द्वारा पूरे राष्ट्र सहित पूरे विश्व के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया था। उनका पुरा जीवन मानव सेवा को समर्पित रहा है।
उन्होंने कहा कि मदर के अतुलनीय प्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा गरीबों की सच्ची सेवा भाव के कारण भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के सहायक शिक्षक दिलीप कुमार यादव ने कहा कि प्रेम, त्याग और तपस्या का दूसरा नाम मदर टेरेसा है।
जयंती समारोह के अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक नित्य, संगीत और झांकी प्रस्तुत की गई। यहां विद्यालय परिसर में मदर टेरेसा के जन्मदिन पर विद्यालय परिवार द्वारा केक भी काटा गया और बच्चों के बीच मिष्ठान का विवरण किया गया।
जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार दयाल, भानु प्रताप, दिलीप कुमार, कालेश्वर कुमार, पप्पू कुमार, शहना जफर, रोशनी कुमारी, काजल कुमारी, पूनम कुमारी आदि की मुख्य भूमिका रही। मंच संचालन शिक्षिका शहना जफर और धन्यवाद ज्ञापन दिलीप कुमार यादव ने किया।
![]()













Leave a Reply