एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का पावन महीने की चौथी सोमवारी पर 12 अगस्त को बोकारो जिला में धूम रही। श्रद्धालू बड़ी संख्या में शिव मंदिरो में जाकर जलाभिषेक किया।
इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के विभिन्न शिव मंदिरों में शिवभक्तों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। शिवालयों में शिवभक्तों ने अहले सुबह पहुंचकर जलाभिषेक कर भगवान भोले शंकर से आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख समृद्धि की कामना की।बताया जाता है कि इस अवसर पर कई शिव भक्तों ने सोमवारी का व्रत रखकर भी पूरे भक्तिभाव से भोलेनाथ की आराधना की।
![]()













Leave a Reply