प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, मीटर लगाने पर रोक लगे-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के जनता मैदान में 11 अगस्त को भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित किया गया।
आगामी 22 अगस्त को अंचल सह प्रखंड कार्यालय घेराव को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर गांव-टोला में जनता बैठक करने, चौक-चौराहे पर नुक्कड़ सभा करने, लाउडस्पीकर प्रचार करने आदि का निर्णय 11 अगस्त को जनता मैदान में भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।
बैठक में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो. एजाज, संजीव राय, मो. कयूम, मो. अबुबकर, शंकर महतो, परवेज कलीम, अरशद कमाल बबलू, मनोज कुमार सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
उक्त बैठक में जनता को लूटने वाला त्रुटिपूर्ण प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने, प्रति परिवार 2 सौ यूनिट बिजली नि: शुल्क देने, दाखिल-खारिज एवं एलपीसी में घूसखोरी पर रोक लगाने, मनरेगा, सीडीपीओ कार्यालय एवं थाना में घूसखोरी पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर 10 दिनों का विशेष अभियान चलाकर गांव-टोला में जनता बैठक करने, चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा करने, जनसंपर्क अभियान चलाने, पर्चा वितरण करने समेत अन्य जनहितैषी फैसला लिया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले सुंदर एवं विकसित ताजपुर बनाने के मिशन पर काम कर रही है। कहा कि ताजपुर वासी माले को और मजबूत बनाएं, ताकि जनहितैषी मुद्दे की समाधान को लेकर संघर्ष तेज किया जा सके।
बैठक में उन्होंने कहा कि एक प्रस्ताव पारित कर ताजपुर प्रखंड के बाघी एवं आधारपुर पंचायत को प्रस्तावित कर्पूरी ग्राम प्रखंड में शामिल करने पर पंचायतवासी की सहमति लिया जाना चाहिए।
![]()













Leave a Reply