Advertisement

काली मंदिर संचालन समिति की बैठक में स्थापना दिवस मनाने का निर्णय

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां मोड़ स्थित काली मंदिर प्रांगण में 10 अगस्त को मंदिर संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संचालन समिति के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के गोमियां-कथारा मुख्य मार्ग पर स्थित काली मंदिर संचालन समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार उर्फ मुखियाजी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में काली मंदिर की स्थापना दिवस अगामी 17 से 19 अक्टूबर तक मनाने का निर्णय लिया गया।

कहा गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर यहां तीन दिनों का चंडी पाठ किया जाएगा। साथ हीं आगामी 19 अक्टूबर को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

बैठक में मंदिर समिति सचिव सचिव प्रदीप रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर साव, उपाध्यक्ष धनेश्वर साव, संरक्षक सुरेन्द्र राज, पूजा प्रभारी आदित्य पांडेय, राजेन्द्र रजक, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, पुजारी संजय शास्त्री, केदार रवानी, प्रकाश अग्रवाल, सुखदेव साव, राजेन्द्र रवानी, विनोद अग्रवाल आदि सदस्यगण शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *