Advertisement

तेनुघाट से कांवरियों का जत्था बाबाधाम रवाना

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट से कावरियों का जत्था 9 अगस्त को बिहार के सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ।

मालूम हो कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिवक्ता सह पत्रकार बम लहरी कावरियों का जत्था सुबह तेनुघाट शिविर क्रमांक एक स्थित पहाड़ी शिव मंदिर और छाता चौक शिव मंदिर में भगवान की पूजा कर सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर बम लहरी कावरियों का जत्था देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे। देवघर पहुंच कर बाबा को जल अर्पित कर, बासुकीनाथ जाएंगे।

शिव भक्त बासुकीनाथ में जल अर्पित करेंगे। उसके बाद पश्चिम बंगाल के तारापीठ के लिए रवाना होंगे। तारापीठ में माता की पूजा कर वापस तेनुघाट आएंगे।रवानगी के समय कावरियों के साथ दर्जनों तेनुघाट रहिवासी पूरे जोश के साथ बोल बम, हर हर महादेव, बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है के जय घोष लगा रहे थे, जिससे वातावरण गुंज उठा।

 

कांवरियों की जत्थे में रतन कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, विनय कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, सज्जू सुजीत, वेंकट हरि विश्वनाथन, विभा विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, मनीष कुमार मौजूद थे। वही कवारियो को विदा करने में सत्येंद्र कुमार सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद, संतोष कटरियार, कुंदन कुमार सिन्हा, मिक्की विश्वनाथन, आदि।

कोस्तुभ कृष, आयुष कुमार सिन्हा, शिवम कटरियार, टुकटुक कुमार, आयुष कटरियार, पियूष कटरियार, सुनीता सिन्हा, पूनम सिन्हा, ममता कटरियार, नंदा सिन्हा, सुजाता प्रसाद, शालिनी सिन्हा, ममता देवी, रवींद्र नाथ बोस आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *