Advertisement

रिझुनाथ चौधरी इंटर कॉलेज में मनाया गया आदिवासी दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में महुआटांड़ स्थित रिझुनाथ चौधरी इंटर कॉलेज में 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर गोमियां विधायक मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में महुआटांड़ पंचायत के रिझुनाथ चौधरी इन्टर कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने रिझुनाथ चौधरी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया। साथ हीं विधायक कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि झारखंड के निर्माण एवं विकास में आदिवासियों की मुख्य भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के विकास एवं कल्याण के लिए आजसू पार्टी कृत संकल्प है।

कार्यक्रम में उपस्थित जिप सदस्य अरविंद कुमार, आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा, गोमियां प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, पूर्व प्रमुख प्रभु महतो, पूर्व मुखिया पूनम देवी, संतोष साव, इन्द्रनाथ महतो, पंचदेव महतो, अशोक मुर्मू, अशोक ठाकुर, किशुन महतो, मुंशी मुंडा, नेमधारी करमाली, बाबू मुंडा, संदीप सिंह, नारायण महतो, आदि।

पंकज चौधरी, नवीन महतो, जीना राम, दीपेश करमाली, उमेश महतो, रोहित मुंडा, शेखर महतो, सोना राम सोरेन, मिन्हाज अंसारी, रमेश हेंब्रम, जागेश्वर महतो, मजीरो हांसदा, गौरव मुंडा आदि को अंग वस्त्र एवं फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *