Advertisement

फुसरो से नवयुवक कांवरिया संघ सुल्तानगंज के लिए रवाना

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद् क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित शिव मंदिर प्रांगण से कांवरियों का जत्था 8 अगस्त को बाबा धाम रवाना हो गया।

जानकारी के अनुसार बोल बंम नारा है, बाबा एक तेरा ही सहारा है, हर हर महादेव के जयकारे के साथ फुसरो से काँवरियों का जत्था बिहार के सुल्तानगंज स्थित पवित्र गंगा नदी से जल भरने के लिए रवाना हो गये।

इससे पूर्व कांवरियों बंम ने श्रीश्री शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर माथा टेका। सभी कांवरिया बंम आगामी 12 अगस्त को सुल्तानगंज से गंगा जल उठाकर पैदल कांवड़ यात्रा कर देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में जलार्पण करेंगे। इसके बाद तपोवन, नौलखा मंदिर के दर्शन कर वापस बेरमो लौटेंगे।

बताया जाता है कि कांवरिया जत्था मे विक्रम कुमार, दीपक कुमार, उदित ठाकुर, दीपक सिंह, संजय प्रजापति, विराट सिंह, करण कुमार, लालू कुमार, जितेंद्र ठाकुर, संजीत गुप्ता, राहुल कुमार महतो, सत्यम कुमार, चंदन चौहान, अरविंद कुमार, सौरभ तिवारी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *