एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांट्रेक्टर एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों संवेदकों ने 8 अगस्त को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वासरी के नए परियोजना पदाधिकारी (पीओ) का स्वागत किया। संवेदको ने पीओ वी. मोहन बाबू से उनके कार्यालय कक्ष में भेंट की।
इस अवसर पर एसोसिएशन के उपस्थित तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पीओ को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर एसोसिएशन के रविंद्र कुमार, उमेश सिंह तथा धर्मेंद्र पाठक ने कहा कि संवेदकों को प्रबंधन से काफी अपेक्षा रहती है। प्रबंधन से संवेदको की अपेक्षा रहती है कि उनकी तमाम तरह के व्यवधानों का सुगमता पूर्वक निपटारा किया जा सके। इसके अलावा संवेदकों ने अपनी समस्याओं को पीओ समक्ष रखा।

पीओ मोहन बाबू ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें काफी हर्ष हुआ कि यहां के संवेदक अनुशासन प्रिय और प्रबंधन के हित में सोंच रखने वाले हैं। कहा कि संवेदक कंपनी का हीं एक हिस्सा है। उनकी कोशिश रहेगी कि नियम सम्मत तरीके से संवेदकों की समस्याओं का निपटारा समयबद्ध तरीके से संभव हो सके।
इस अवसर पर वाशरी के उप प्रबंधक कोल प्रीप्रेशन (सीपी) अमित कुमार के अलावा रविंद्र कुमार, प्रदीप प्रजापति, विशाल जयसवाल, सुरेश प्रसाद यादव, उमेश कुमार सिंह, सुधीर सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, देवी सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, श्याम नंदन सिन्हा, बबलू यादव, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार रंजन, मुस्ताक अहमद, जितेंद्र प्रसाद, सुभाष प्रसाद, मोहम्मद तौकीर आलम, प्रकाश प्रजापति, विपीन शर्मा, श्रवण सिंह, रंजीत मिश्रा, भुनेश्वर यादव आदि संवेदकगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply