Advertisement

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेड्डी से मिले बेरमो विधायक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह हैदराबाद पहुंच कर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी से मिले। उक्त जानकारी इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने 8 अगस्त को दी।

उन्होंने बताया कि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेड्डी से मिलकर विधायक सिंह ने इंटक तथा श्रमिक संगठन आरसीएमयू के भविष्य की रणनीति तथा कार्य योजना पर विचार विमर्श किया। मुलाकात में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेड्डी ने कहा कि इंटक हमेशा श्रमिकों के अधिकार की रक्षा के लिए संकल्पित है। केंद्र सरकार मजदूर एवं उधोग विरोधी है। देश के पब्लिक सेक्टर में सरकार आउटसोर्स को बढ़ावा देने में आमादा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में कोयला खदानों का निजीकरण से राष्ट्रीयकरण किया गया, वहीं फिर वर्तमान समय में केन्द्र सरकार राष्ट्रीयकरण से इसे निजीकरण करने पर अमादा है।

बताया कि विधायक से भेंट में रेड्डी ने कहा कि देश के मजदूर वर्ग को जोरदार आन्दोलन के लिए तैयार रहना होगा। विधायक सह यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि श्रमिक जमात का विश्वास संगठन की ताकत है।

जिन मुद्दों पर कोल इंडिया प्रबंधन अपनी सहमति प्रदान की है जिसे लागू नहीं किया गया है उसे जल्द लागू कराया जायेगा। मौके पर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष व् धनबाद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी अनुपमा सिंह भी मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *