Advertisement

कांग्रेस प्रतिनिधि ने की सरकार की नारी उत्थान नीति की सराहना

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में और तत्परता दिखाए जाने की जरूरत-अशोक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कांग्रेस इंडिया गठबंधन झारखंड सरकार की जन कल्याणकारी महत्वाकांक्षी, लाभकारी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का बोकारो जिला के हद में बांधडीह में किया गया। शुभारंभ जिले के जरीडीह प्रखंड के हद में बांधडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय में प्रखंड के अंचलाधिकारी प्रणव ऋतुराज द्वारा किया गया।

इसके सफल आयोजनों पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ की। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने 7 अगस्त को एक भेंट में *जगत प्रहरी* को बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जहां जरीडीह प्रखंड, अंचल कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी सेविका सक्रिय होकर कार्य कर रहें हैं, आदि।

वहीं प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, प्रखंड महासचिव मुरलीधर साव, प्रखंड महासचिव अविनाश माधव, प्रखंड उपाध्यक्ष अकबर अंसारी, बलराम तिवारी, देव कुमार जयसवाल, हाजी सलीम अंसारी, माणिक दास, हसन अंसारी, राजेश हजाम, अयुब अंसारी, इकबाल अहमद, अहमद अंसारी, बबलू अख्तर, जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी, पंचायत कमिटी, 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष, सदस्यगण, वरिष्ठ नेतागण कैंपों और गांव के टोले मुहल्ले में प्रचार-प्रसार बढ़-चढ़कर कर रहें हैं।

मंडल ने नेट सर्वर डाउन रहने पर चिंता जताया। कहा कि महिलाएं खेती, बारी कार्य छोड़कर नित्य पंचायत भवन की चक्कर काटती हैं, जो कत्तई उचित नहीं है। राज्य सरकार कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें तो यह महत्वकांक्षी योजना अवश्य सफलीभूत होगा। कहा कि उपरोक्त महत्वाकांक्षी तथा लाभकारी सम्मान योजना का लाभ शत-प्रतिशत लाभुकों तक पहुंचाने के लिए बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार जय मंगल (अनुप सिंह) काफी गंभीर हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *