Advertisement

नव चयनित पर्यवेक्षिका कार्य एवं दायित्व संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा के डीआरडीए सभागार में 7 अगस्त को सभी नव चयनित महिला पर्यवेक्षिका का कार्य एवं दायित्व संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

उक्त प्रशिक्षण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ईसुआपुर एवं दिघवारा द्वारा दी गई। जिसमें जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी, लैंगिक विशेषज्ञ ऋषिकेश कुमार सिंह, सहयोगी प्रशिक्षक अनु कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका इसुआपुर गरिमा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका रिविलगंज निहारिका कुमारी एवं पर्यवेक्षिका लहलादपुर संगीता कुमारी आदि उपस्थित थे।

प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन, निरीक्षण, सेविकाओं का सेक्टर बैठक, आईसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जैसे पोषण अभियान अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियां एवं पोषण ट्रैक्टर ऐप पर सविताओं द्वारा प्रतिदिन की जाने वाली इंट्री एवं उसका अनुश्रवण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अनुग्रह अनुदान, परवरिश योजना आदि की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में दिए गए जानकारी एवं निर्देशों का पालन सभी महिला पर्यवेक्षिका इसका उपयोग आंगनबाड़ी निरीक्षण एवं उसका सही तरीके से संचालन करने में करायेगी। पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों के बारे जानकारी दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *