Advertisement

सर्वर डाउन के कारण पंचायत भवनों में कर्मी काट रहे दिन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को पेंशन दिए जाने को लेकर पेंशन-प्रपत्र सर्वर डाउन के चलते बीते तीन अगस्त से ही पंचायत भवनों में दिन गिने जा रहे हैं।

मालूम हो कि, पेटरवार प्रखंड के हद में बेरमो विधानसभा के दस पंचायत भवनों में नित्य दिन नौ बजे ही महिला लाभुक पहुंचने लगते हैं। दिनभर नेटवर्क सर्वर के फेल होने से ऑनलाइन कार्य नही हो पा रहा है। ऐसे में मजबूरीवश डाटा इंट्री कर्मी, संबंधित पंचायतो के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, सेविका सहित लाभुक महिलाएं, युवतियां आदि शाम तक सिर्फ दिन बिताने को जमे रहते है।

बताया जाता है कि अंततः उनका भरा गया प्रपत्र को जमा ले लिया जाता है। जानकारी के अनुसार 6 अगस्त को अपराह्न पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो ने दसों पंचायत भवनों में जाकर वर्तमान स्थिति जा जायजा लिया। वे प्रतिनियुक्त कर्मियों सहित लाभुकों की परेशानियों से अवगत हुए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सर्वर डाउन से पूरा महकमा परेशान है। सरकार की ओर से शीघ्र ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था अवश्य की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *