Advertisement

महिला समिति बोकारो का मनाया गया साठवां स्थापना दिवस समारोह

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। महिला समिति बोकारो का साठवां स्थापना दिवस समारोह मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में 5 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आयोजन समिति की अध्यक्षा अनिता तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अन्य अतिथियों में संयंत्र के अधिशासी निदेशक एवं मुख्य महाप्रबंधक गण यथा डीआईजी (सीआईएसएफ) दिग्विजय कुमार सिंह, महिला समिति बोकारो की उपाध्यक्ष एवं महिला समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि तिवारी तथा अधिशासी निदेशकगणों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में महिला समिति के सुरभि और स्वावलंबन केंद्र के लगभग 32 वर्कर्स तथा समिति द्वारा संचालित दो विद्यालय बाल मंदिर व सौरभ शिशु मंदिर के 19 छात्र-छात्राओं ने रंगारंग
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गयी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति गणेश वंदन के साथ की गयी। समारोह में गढ़वाली नृत्य, विवाह महोत्सव, समूह गान, झारखंड नृत्य, आजादी की पुकार आदि प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण महिला समिति गीत जिसे समिति की उप सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी द्वारा कलमबद्ध किया गया तथा प्रसेनजीत ने धुन बनाया, जिसके लिए उन्हें निदेशक प्रभारी तथा अध्यक्ष महिला समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया रहा। इस गीत को समिति की सदस्याओं ने स्वरबद्ध किया।

समारोह को महिला समिति की अध्यक्षा अनिता तिवारी ने अपने उद्बोधन में समिति की प्रमुख गतिविधियों से सभी को अवगत कराया तथा बीएसएल द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि तिवारी ने अपने संबोधन में नगर की कल्याणकारी संस्था महिला समिति के कार्यकलापों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक उत्थान के कार्यो में यह संस्था बेहतरीन कार्य कर रही है।

उन्होंने महिला समिति के योगदान को प्रेरणात्मक बताते हुए उन्हें भविष्य में भी सामाजिक उत्थान के कार्यों को जारी रखने का संदेश दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समिति की सचिव बंदना झा ने किया।

जबकि कार्यक्रम की सफलता में समिति की उपाध्यक्ष निशा श्रीवास्तव, मोनिका रंगानी, इति रथ, प्रीति शरण, कोषाध्यक्ष रीता रानी, स्वावलंबन प्रभारी कुमुद कुमारी, सुरभि प्रभारी अभिरुचि प्रिया, पुष्पा भारतीय, अनीशा झा, प्रीति, आशा, जया, समिता आदि ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *