Advertisement

सीएस सभागार में चिकित्सा पदाधिकारियों का दो दिवसीय कार्यशाला

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले के चिकित्सा पदाधिकारियों का दो दिवसीय कार्याशाला जिला मुख्यालय स्थित सिविल सर्जन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यशाला में राज्य प्रशिक्षक के रूप में राज्य समन्वयक रॉची डॉ सिद्धार्थ विश्वाल उपस्थित थे।

आयोजित कार्याशाला का शुभारंभ जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ सुधा सिंह एवं जिला कुष्ठ परामर्शी मो. सज्जाद आलम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाल में कुष्ठ रोग के उपचार, इसके पूर्नानिर्माण सर्जरी एवं रोग से बचाव के लिए एकल डोच रिफाम्पसीन का उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यशाला में बताया गया कि कुष्ठ रोग से होने वाले दिव्यंगता के उपचार एवं घर घर खोज अभियान जो आगामी 28 अगस्त से 13 सितम्बर तक पूरे जिले में संचालित होगा, जिसमें नये कुष्ठ रोगियों की खोज कर समय सीमा के अन्दर एमडीटी द्वारा त्वरित उपचार किया जायेगा। ताकि जन सहयोग की शक्ति से कुष्ठ को हर एक वस्ती से मिटाया जा सके।

कार्याशाला में डॉ सीता राम महतो, डॉ बिपिन प्रसाद, डॉ प्रीति सिंह, डॉ संध्या कुमार, डॉ आदिति सिंह, डॉ प्रिति किस्कु, डॉ श्वेता, डॉ कुमारी निलम्, डॉ स्मृति चौधरी, डॉ रोमा गुप्ता, डॉ मानस कुमार कपरदार, डॉ बीणा कुमारी, डॉ मीनू कुमारी, डॉ आकाश जैन एवं अन्य चिकित्सक ने भाग लिया। जबकि कार्यशाला के सफल संचालन में जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के मणिशंकर कुमार, अजय कुमार आदि ने सहयोग दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *