पंसस अयुब खान ने लबालब डूबे अंडरब्रिज पास का किया निरीक्षण
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में टोरी जंक्शन का टोरी रेलवे क्रॉसिंग के पुरब में रेलवे विभाग का अंडरब्रिज पास पुरी तरह पानी में डुब गया है। उक्त अंडरब्रिज पास का कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 4 अगस्त को निरीक्षण किया।
इस अवसर पर पंसस खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रेलवे क्रॉसिंग की घंटों जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए रेलवे विभाग द्वारा उक्त अंडरब्रिज पास का निर्माण कराया गया था। इसके निर्माण में रेलवे ने लाखों रुपए खर्च कर दिए, लेकिन इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि गहराई में बने अंडरब्रिज पास में पानी का रिसाव हमेशा होता रहता है।
हल्की वर्षा होने पर इसमें पानी भर जाता है। अंडरब्रिज पास से पानी की निकासी होना भी संभव नहीं है। ब्रिज पास होते ही इसमें रास्ता मुड़ा हुआ चढ़ाई है, इसमें हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कहा कि कई चार पहिया वाहन इससे पास नहीं हो पाएगी।
पंसस खान ने कहा कि जब इस अंडर ब्रिज पास का निर्माण किया जा रहा था, तभी स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या की ओर रेलवे पदाधिकारियों का ध्यान खींचा था, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। कहा कि पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से यह रास्ता जन उपयोगी नहीं रहा। अंडरब्रिज पास के निर्माण से संबंधित अधिकारियों ने जानबूझकर इसे अनुपयोगी बना दिया है।
यह अंडरब्रिज पास रास्ता राहत नहीं राहगीरों के लिए आफत से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि उक्त ब्रिज को बने लगभग दो वर्ष होने को है, लेकिन इसपर चार पहिया व दोपहिया वाहन तो छोड़ दें, आजतक एक भी व्यक्ति पैदल पास नहीं किया। यह मार्ग पैदल चलने लायक भी नहीं है।
कहा कि रेलवे के उच्च अधिकारी कई बार अंडरब्रिज पास का निरीक्षण कर चले गए। इसके बाद भी पानी निकालने और अंडरब्रिज पास को जन उपयोगी बनाने का कोई कारगर उपाय नहीं किया गया है।
खान ने कहा कि उक्त अंडरब्रिज पास का लाभ ग्रामीणों को तो नहीं मिला, लेकिन इसका लाभ रेलवे के पदाधिकारियों को जरूर मिला होगा। उन्होंने टोरी में दुसरा अंडरब्रिज पास का निर्माण कराने व इसके निर्माण करने वाले दोषी इंजीनियर पर कार्रवाई की मांग डीआरएम धनबाद से की है।
![]()













Leave a Reply