Advertisement

रामनगर से नव युवक कांवरिया संघ के 35 बंम सुल्तानगंज रवाना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के रामनगर स्थित देवी मंदिर प्रांगण से 4 अगस्त को कांवरियों का जत्था बिहार के सुल्तानगंज रवाना हुआ। रवानगी के समय तमाम काँवरियां पुरे जोश के साथ बोल बंम नारा है, बाबा एक तेरा ही सहारा है, हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे था। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

इससे पूर्व कांवरियां बंम ने रामनगर स्थित श्रीश्री महारानी देवी मंदिर, शिव मंदिर व हनुमानजी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। सभी कांवरिया बंम 5 अगस्त को बिहार के सुल्तानगंज से गंगा जल भरकर पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में जलार्पण करेंगे। इसके बाद तपोवन, नौलखा मंदिर के दर्शन कर वापस बेरमो लौटेंगे।

मंदिर कमेटी के सदस्य अर्जुन निषाद, रिंकु निषाद, मनोज प्रसाद, बलराज सहानी, मदन निषाद, जयप्रकाश सहानी, सुरज निषाद, दीपक सिंह, रामाधार सहानी, प्रवीण सिंह, निभा देवी, सोनी देवी, कालो देवी, कांति देवी, ऊषा देवी ने सभी कांवरियां बंम को सुखद यात्रा की कामना कर रवाना किया।

देवघर रवाना होनेवाले 35 बंम में मुख्य रूप से इन्द्रर मल्लाह, संजय गुप्ता, रोहित निषाद, संजीव सहानी, रविन्द्र सहानी, श्रवण सहानी, अभिषेक सहानी, राजन सहानी, राजकुमार सहानी, धनंजय सहानी, अजय कुमार, कृष कुमार, विशाल, योगेश, सुरेन्द्र, अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, शारदा देवी, शिव कुमारी देवी, कल्पना सिंह, अंजलि कुमारी, स्वाति कुमारी, गरिमा कुमारी, सीता देवी, आशा देवी आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *