ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम का तीन गेट खुला है जबकि पांच गेट को बंद कर दिया गया है।
मालूम हो कि, पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से बीते 3 अगस्त को तेनु डैम का जलस्तर बढ़ अचानक वर्षाजल से बढ़ गया था। इसके कारण तेनुघाट डैम का आठ रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) खोला गया था। डैम का गेट खोले जाने से पहले तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल कुमार देव द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखकर अलर्ट भी जारी किया था।
मगर 4 अगस्त को डैम में पानी का जलस्तर कम होने के बाद डैम के पांच गेट को पुनः बंद कर दिया गया है। वर्तमान में तेनु डैम का तीन गेट हीं खुला है। बताया जाता है कि तेनु डैम के तीन गेट खोलने से लगभग 22,500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
मालूम हो कि बीते एक अगस्त से हुई भारी बारिश के बाद बीते 3 अगस्त को डैम में लगभग 860 से 861 फीट से भी अधिक पानी जमा होने लगा था। जिस कारण डैम का आठ गेट खोला गया था, मगर 4 अगस्त को पानी का जलस्तर घट कर लगभग 856.80 फीट हो गया। डैम में जमा पानी का जलस्तर कम होने के बाद डैम का पांच गेट बंद किया गया है।
![]()













Leave a Reply