Advertisement

श्मशान से लौटकर तालाब में नहाने के क्रम में युवक की मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। श्मशान घाट से लौटकर तालाब में नहाने के क्रम में युवक की मौत हो गयी। गोताखोर ने काफी मशक्क़त के बाद ढूंढ कर शव को तालाब से निकाला। मृतक सीसीएल कर्मी बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में हजारी पंचायत के खुदगड़ा गांव में बीते 3 अगस्त की देर शाम 30 वर्षीय सीसीएल कर्मी अजीत यादव अपनी चाची के निधन पर श्मशान घाट गया था। जब वह लौट कर आया तो शाम हो चुकी थी। वह तालाब में स्नान कर घर लौटने की बात कह कर स्नान करने गया।

उसी क्रम में संतुलन बिगड़ जाने से उसका पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी सभी तालाब जाकर काफी खोजबीन करने की कोशिश करने लगे। लेकिन वह नहीं मिला।

बताया जाता है कि दूसरे दिन 4 अगस्त की सुबह उसकी तलाश के लिए गोताखोर की टीम को लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद करीब 8 बजे उसका शव तालाब से निकाला गया।

इस संबंध में पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान ने बताया कि मृत युवक शादीशुदा है एवं एक बेटी भी है। शव मिलते ही परिजनों की चीत्कार से पुरा वातावरण गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है‌।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *