Advertisement

सूर्य आराधना से सभी कष्टों का होता है निवारण-संत विष्णु दास उदासीन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। श्रावण माह की अमावस्या के अवसर पर सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर के प्रसिद्ध लोकसेवा आश्रम में 4 अगस्त को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ आई। भगवान सूर्य एवं शनि देव की आरती में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए।

इस अवसर पर लोक सेवा आश्रम के व्यवस्थापक संत बाबा विष्णु दास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान सूर्य देव, माता अदिति और ब्रह्मर्षि कश्यप के पुत्र थे। इनकी उपासना से समस्त प्रकार के मानसिक तापों से मुक्ति मिलती है और भक्तों की मनोकामना सिद्ध होती है।

मंदिर परिसर में अमावस्या की संध्या कालीन बेला में भगवान सूर्य की भव्य आरती और पूजन किया गया। भक्तों के बीच खीर का प्रसाद भी वितरण किया गया। संत मौनी बाबा ने भक्तों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज का समस्त प्रसाद व्यवस्था सोनपुर के वरीय अधिवक्ता सह पत्रकार विश्वनाथ सिंह और उनकी पत्नी गायत्री सिंह सोलंकी के माध्यम से किया गया है। आरती – पूजन का समस्त कार्य सूर्य मंदिर के अर्चक अनिल झा के हाथों संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भक्तों ने शनि भगवान, भगेश्वर महादेव, भगवान चंद्र, बाबा राम लखन दास, बाबा राम दास के पवित्र विग्रहों का भी दर्शन – पूजन किया। आरती – पूजन में विश्वनाथ सिंह, गायत्री सिंह सोलंकी, खुशबू कुमारी, अधिवक्ता पारस नाथ सिंह, सलिल सोलंकी, राहुल सोलंकी, प्रिंस सोलंकी, अंबु सिंह, राधिका सिंह, नेहा सिंह, पीहू कुमारी, किशु सोलंकी, अभिषेक कुमार, छोटू बाबू, अधिवक्ता अभय कुमार सिंह, मनीष कुमार, सत्तन शर्मा, लाल दास, सनोज कुमार सहित बडी संख्या में श्रद्धालूगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *