Advertisement

वनाधिकार पट्टा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित बेरमो अनुमंडल कार्यालय में 3 अगस्त को अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं नियम 2008 के तहत वन भूमि अधिकारों के लिए वन क्षेत्र रहिवासी का व्यक्तिगत दावा एवं सामुदायिक दावा प्रस्तावों को लेकर बोकारो जिला स्तरीय संलग्न पदाधिकारी संदीप कारभारी (भारतीय वन सेवा) एवं एलआरडीसी बेरमो सदानंद महतो की उपस्थिति में अनुसूचित जनजाति एवं वन क्षेत्र रहिवासी गैर परंपरागत एवं परंपरागत वन पट्टा देने को लेकर बैठक की गई।

बैठक में समिति के द्वारा कुल 48 प्रस्तावों पर विचार विमर्श कर जिला वन अधिकार समिति को भेजा गया। जिसमें जिला समिति द्वारा वन पट्टा पर निर्णय लिया जाएगा। अनुमंडल के हद में कसमार प्रखंड से 10 प्रस्ताव, जरीडीह से 14, नावाडीह से 6, व्यक्तिगत 2 सामुदायिक, पेटरवार से 4 व्यक्तिगत और 4 सामुदायिक, चंद्रपुरा से 13 आया था। कुछ त्रुटी के कारण सुधार के लिए इसे वापस भेजा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *