Advertisement

लोक शिकायत निवारण अधिनियम का क्रियान्वयन सर्वाेच्च प्राथमिकता-अमन समीर

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण के जिला पदाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 3 अगस्त को छपरा स्थित अपने कार्यालय कक्ष यहां कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। कहा कि लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी।

डीएम समीर ने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम-2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष से लोक शिकायत के 5 मामलों की सुनवाई की। साथ हीं उसका समाधान किया।

डीएम ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील में इन शिकायतों की सुनवाई की और शिकायत का निवारण किया। डीएम ने लोक शिकायत के कुल 5 मामलों की सुनवाई की, जिसमें सभी मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। इसके लिए लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *