Advertisement

मंईयां सम्मान योजना कैंप में लिंक फेल से महिलाएं परेशान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह में 3 अगस्त को जारंगडीह दक्षिणी पंचायत तथा उत्तरी पंचायत मे मंईयां सम्मान योजना कैंप लगाया गया। इस योजना में काफी संख्या में आसपास की महिला, युवतियों का भीड़ जुटी। लिंक फेल होने के कारण पहले दिन किसी भी लाभूक का आवेदन नहीं जमा हो सका।

बता दे कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी पंचायतो में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शिविर लगाया जा रहा है जो 3 से 10 अगस्त तक चलेगा। जिसमें 21 वर्ष से 50 वर्ष तक की सभी महिला तथा युवतियों को ₹1000 हर महीना झारखंड सरकार द्वारा सीधे खाते में दी जाएगी। इस प्रकार उन्हें हर वर्ष 12 हजार रुपया खुशियों की उपहार के रूप में दिया जाएगा।

इसे लेकर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में सेविका नेहा परवीन, सेविका पविता देवी, सेविका संगीता श्रीवास्तव, सेविका निशा कश्यप, सेविका आरती देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर आर्यन कुमार, जबकि दक्षिणी पंचायत की मुखिया सुमंती देवी, पूर्व मुखिया सुदेश भुईयाँ, उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, उत्तरी पंचायत की मुखिया फिरोज खातून के अलावा सभी सेविका, सहायिका मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना कैंप में लिंक नहीं रहने से दिनभर महिलाएं व युवतियां आवेदन के लिए काफी परेशान दिखी। अंततः संध्या बेला महिलाएं मायूस होकर बिना आवेदन जमा किए हीं अपने घर वापस लौट गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *