Advertisement

सभी प्रखंडों – वार्डों में लगा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर

नावाडीह के कंजकीरों और पेंक में मंत्री ने किया शिविर का उद्घाटन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के तहत बोकारो जिला के हद में विभिन्न प्रखंडो के तमाम पंचायतों में 3 अगस्त को शिविर का आयोजन किया गया। जिले की महिलाओं को जेएमएमएसवाई योजना से अच्छादित करने के लिए सभी पंचायत सचिवालय एवं वार्डों (कुल 311) में शिविर का आयोजन किया गया।

सुबह से ही महिलाओं की भीड़ शिविरों में जुटने लगी थी। महिलाओं ने इस योजना की शुरुआत को लेकर झारखंड के सीएम को साधुवाद एवं आभार जताया। महिलाओं में उक्त योजना को लेकर गजब का उत्साह देखा गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के कंजकीरों और पेंक पंचायत में शिविर का उद्घाटन राज्य के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के मंत्री बेबी देवी ने फीता काटकर किया। अन्य स्थानों पर भी जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय प्रतिनिधियों ने शामिल होकर शिविर का उद्घाटन किया।

जानकारी के अनुसार यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत बोकारो जिले के 5 लाख 52 हजार 351 महिलाओं को जोड़ना है। इसके लिए आगामी 10 अगस्त तक सभी पंचायत सचिवालयों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविर लगेगा।

बोकारो जिला उपायुक्त ने आमजनों से भी अपील की है कि, अगर कोई जेएमएमएसवाई फार्म के बदले राशि की मांग करता है तो उसकी शिकायत संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आदि को करें। संबंधित के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि, 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राज्य योजनान्तर्गत झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत लाभुकों को प्रतिमाह ₹1,000/- की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रत्येक माह की 15 तारीख तक विभाग द्वारा लाभूक के एकल लिंक्ड बैंक खाते में राशि क्रेडिट की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *