Advertisement

करगली वाशरी मे विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय-संजय

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। श्रीश्री विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर 2 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बीएंडके क्षेत्र के करगली वशरी कैंटीन में बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता वाशरी के कार्मिक प्रबंधक पी.एन.सिंह ने किया। उक्त जानकारी विश्वकर्मा पूजा समिति के सचिव संजय पांडेय ने दी।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में सर्वसम्मति से लगातार पांचवीं बार श्रीश्री विश्वकर्मा पूजा के सफल आयोजन के लिए संजय पांडेय को सचिव चुना गया। सचिव पांडेय ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा मनाया जायेगा। बैठक में कर्मचारियों से ₹800 एवं अधिकारियों से ₹2000 चंदा स्वरूप तय किया गया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा प्रदीप कुमार नन्दी, गौतम सेन गुप्ता, उत्तम कुमार, संजय कुमार सिंह, सीता देवी, रामरती देवी, राम निहोरा सिंह, छोटेलाल गुप्ता, संतोष ओझा, लाल बहादुर सिंह, अशोक साव, दिनेश यादव, अशोक कुमार, रजनी देवी, बिरसा महतो, देवेंद्र सिंह, हराधन मांझी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अजय बनर्जी आदि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *