Advertisement

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना को लेकर डीडीसी ने की बैठक

विभिन्न बीमारियों से ग्रसित को अनुदान राशि आवेदन समिति द्वारा स्वीकृत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर एक अगस्त को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक आहूत की गई। बैठक में समितियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विभिन्न बीमारियों से ग्रसित अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के 41 लाभुकों के आवेदन पत्रों की स्वीकृति दी गई।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लाभुको को स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के रहिवासियों को लाभ मिलेगा, जो विभिन्न बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हैं।

इसके तहत वयस्क लाभुकों को 3 हजार से 5 हजार तक और अवयस्क लाभुकों को 1500 से 2500 रुपये एवं कैंसर पीड़ित लाभुकों को 25 हजार रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए लाभार्थी वर्ग को आवेदन करने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

उक्त बैठक में जिला सिविल सर्जन, बोकारो विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, बेरमो विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार महतो, चंदनकियारी विधायक प्रतिनिधि हेमंत शेखर, अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *