ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एक अगस्त को बोकारो के जोनल आईजी डॉ माइकलराज एस पहुंचे। जोनल आईजी ने यहां कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली को लेकर बैठक की।
जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम जोनल आईजी ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय के समक्ष गार्ड ऑफ़ ऑनर की सलामी ली। तत्पश्चात बेरमो अनुमंडल स्थित सभी पुलिस निरीक्षक और थाना के थाना प्रभारी से बारी बारी से परिचय प्राप्त किया। उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बुके देकर जोनल आईजी डॉ माइकलराज एस और बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश का स्वागत किया।

निरक्षण के बाद जोनल आईजी डॉ एस ने पत्रकारों को बताया कि प्रत्येक साल विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने की आवश्यकता पड़ती है, ताकि कार्यालय की जो कार्य शैली है उसमें अगर सुधार की आवश्यकता है तो सुधार हो। अपराध पर नियंत्रण, नक्सली को रोकने के तथा नियंत्रण के लिए किए जा रहे शैली के बारे में जानकारी ली और बताया कि अगर जरुरत हुई तो सुधार की आवश्यकता के अनुसार इसमें सुधार किया जा सकता है।
आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में पूछने पर बताया कि अभी-अभी लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है। यह पूरी तरह से शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। साथ हीं वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। जिससे यह माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी प्रशासन पूरी तरह सफलता पूर्वक अपना कार्य करेगी और चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होगा। वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा।
नक्सली गतिविधियों के बारे में जोनल आईजी ने बताया कि झारखंड में एक दो जगह छोड़कर लगभग सभी जगह नक्सली पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर है। उन्हें उम्मीद है कि झारखंड में बहुत जल्द नक्सली गतिविधि पुरी तरह से समाप्त हो जाएगा।
मौके पर बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमियां पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार सिंह, जरीडीह पुलिस निरीक्षक, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, गोमियां थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, बोकारो थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply