Advertisement

न्यायालय कार्य के बाद पत्रकारों से मिले डीआईजी वायरलेस

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। डीआईजी वायरलेस अश्विनी कुमार सिन्हा न्यायालय के कार्य से एक अगस्त को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित न्यायालय परिसर पहुंचे।

इस अवसर पर डीआईजी सिन्हा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय भी गए, जहां बोकारो क्षेत्र के आईजी डॉ माईकल राज एस से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं पूर्व कर्मी से भी मुलाकात कर उनसे उनका हाल समाचार की जानकारी ली।

डीआईजी सिन्हा बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह से भी मिल कर अनुमंडल क्षेत्र के कानून व्यवस्था बारे में जानकारी प्राप्त की।
बाद में पत्रकार सुभाष कटरियार, प्रशांत कुमार सिन्हा और मिथलेश कुमार ने भी डीआईजी सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।

पूछने पर उन्होंने बताया कि वे बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में यहां कार्य कर चुके हैं। इसलिए तेनुघाट आने के बाद ऐसा लगता है कि पुराने जगह पर आए है। कहा कि यहां आने से उन्हें अच्छा लगता है। ऐसा लग रहा है कि यहां पर कुछ भी नहीं बदला है।

सभी कुछ उसी प्रकार नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि बेरमो से उनका पुराना लगाव है। यहां आने पर काफी अपनत्व महसूस होता है। डीआईजी सिन्हा ने कहा कि जब मैं यहां पर बतौर एसडीपीओ पदस्थापित था, उस समय यहां के आम रहिवासियों का काफी सहयोग मिला था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *