Advertisement

सुभाषनगर स्थित सीसीएल के दो बंद आवास का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाषनगर बंजरंग मोड़ स्थित न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल के समीप बंद दो सीसीएल आवास में चोरों ने जेवरात, कीमती कपड़े सहित नकदी लाखो की चोरी कर ली।

बताया जाता है कि एक अगस्त को पड़ोसियों ने सुबह मे देखा कि उक्त आवास के दरवाजे पर लगा ताला और दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। घर के अंदर रखा आलमारी का लॉकर भी टूटा है। बक्सा और दिवान में रखे सारे समान बिखरा पड़ा है।
चोरी की घटना की सूचना पाकर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह और पुलिस अवर निरीक्षक ननका उरांव ने दल बल के साथ पहुंचकर आसपास के रहिवासियों का बयान लिया और छानबीन में जुट गए।

पीड़ित गृहस्वामी जितेन्द्र दूबे के भाई रत्नेश्वर दुबे ने बताया कि कई दिनों से उनका भाई पूरे परिवार सहित बिहार के औरंगाबाद जिला के हद में कुटुम्बा गए है। कहा कि उनके भाई के 2 अगस्त को लौटने के बाद ही कितना का चोरी हुआ है पता चल सकेगा।

बताया जाता है कि चोरों ने सुभाषनगर रहिवासी मिठाई लाल के बंद आवास का भी ताला तोड़कर जेवरात, कीमती कपड़े और नगद की चोरी की है। मिठाई लाल पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद गये है।

भाजपा फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी और भाजपा नेता छोटु रवानी ने बताया कि सीसीएल के बंद क्वार्टरों में ऐसी चोरी की घटना आए दिन हो रही है। रहिवासी जब भी आवास बंद कर कहीं बाहर जाते हैं, घात लगाए बैठे चोर गिरोह वहां धावा बोल देते हैं।

अधिकांश मामले में पुलिस को चोरों का कोई अतापता नहीं मिल पाता है। इस दौरान टिंकू तिवारी, चंदन पासवान, आर एस तिवारी, सुदर्शन यादव उर्फ बुआ, बिक्की कुमार, गणेश रवानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *