Advertisement

बाबाधाम जाने के दौरान लापता मधुकरपुर रहिवासी केसर महतो सही सलामत घर वापस

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर से देवघर गए कांवरिया केसर महतो बीते 31 जुलाई की रात्रि मिल गए। वे सही सलामत हैं।

ज्ञात हो कि, बीते 29 जुलाई को बिहार के सुल्तानगंज से जल उठाकर झारखंड के बैद्यनाथ धाम बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए निकले केसर महतो 25 किलोमीटर दूर तारापुर नामक स्थान से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा खोजे जाने के बाद वे बाबा नगरी से 15 किलोमीटर पहले झारखंड बिहार बॉर्डर के समीप भटकते पाए गए।

बताया जाता है कि लापता केसर महतो को खोजने गए उनके पुत्र रोहित रेड्डी, धनेश्वर महतो, नेहरू कुमार एवं रमेश कुमार प्रजापति ने बताया कि उनके पिता सही सलामत हैं। कहा कि कंवर यात्रा के दौरान अपने साथियों से बिछड़ने के कारण वे निराश होकर अपना सुध बुध खो चुके थे। जिसके कारण अता पता उन्हे कुछ भी मालूम नही रहा।

बताया कि तारापुर के पास उनके पिता अपने साथियों को साथ छोड़कर आगे निकल गए थे। बाद में उन्हें आता नही देख वे हौसला खो बैठे। फिलहाल उनके पाए जाने और वापस घर लौटने से परिजन एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *