Advertisement

डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर में व्याख्याताओं की कमी से छात्रों को समस्या-अभाविप

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर के प्राचार्य को लिखित प्रतिवेदन देते हुए 20 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज मंत्री अरविन्द सिरुल एक्का ने सूचित किया है कि व्याख्याताओं की कमी के कारण विद्यार्थियों को समस्या हो रही है।

प्रेषित पत्र मे जिक्र किया गया है कि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा व्याख्याताओं की नियुक्ति के बजाय उन्हें निकाला जा रहा है।
कहा गया है कि महाविद्यालय डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर में अर्थशास्त्र, इतिहास विषयों में व्याख्याताओं का अभाव के कारण विधार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ता है।

वर्तमान में जो व्याख्याता कार्यरत है उन्हे विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए 5 सदस्यों की टीम द्वारा जांचोपरांत उनके शैक्षणिक कार्य से वंचित कर दिया गया है। जिससे विद्यार्थियों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है।

अभाविप कॉलेज मंत्री एक्का ने स्पष्ट किया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो सदैव छात्र हित में कार्य कर्ता रहा है। पत्र में अपील की गई है कि डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर महाविद्यालय में इतिहास तथा अर्थशास्त्र विषय पर आश्रित हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए व्याख्याताओं की जल्द से जल्द नियुक्ति कराई जाए।

जानकारी के अनुसार भारतीय मजदूर संघ की इकाई गुवा-चिरिया खान श्रमिक संघ के हरिचरण सांडिल ने उक्त मसले को गंभीरता से ले छात्रों की ओर समस्या के निराकरण की मांग महाविद्यालय प्रबंधन से की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *